Breaking News

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

बदायूं। बदायूं में जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील दातागंज के अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांव जटा का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से पहुंचे और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।

गांव का संपर्क मार्ग कट जाने के कारण जिलाधिकारी नाव के माध्यम से ग्राम जटा पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहा है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ में 9 से 11 सितंबर तक विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

बदायूँ में 9 से 11 सितंबर तक विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को लगेगी …