Breaking News

नगर आयुक्त ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण।

नगर आयुक्त ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सोम्या गुरुरानी ने बुधवार को शहर की स्वच्छता व्यवस्था और जनसुविधाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेती रोड स्थित पानी की टंकी के पास, सुभाष चौराहा, बसों वाली ठेकी तिराहा से हनुमत धाम रोड, केरुगंज से पक्का पुल रोड तथा खिरनी बाग स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के सामने के क्षेत्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बहादुरगंज स्थित पिंक टॉयलेट का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निरीक्षण किए गए क्षेत्रों और सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम।

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम। …