Breaking News

खेत में शहतूत के पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम।

खेत में शहतूत के पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में गांव के बाहर जंगल की ओर स्थित एक खेत में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव शहतूत के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिया ठेरी निवासी लीलाधर के पुत्र पूरन लाल लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि वह अक्सर तनाव में रहते थे। मंगलवार को वह घर से निकल गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में ग्राम मिर्जापुर रंजीत के जंगल की ओर एक खेत में उनका शव शहतूत के पेड़ से लटका मिला।

खेत में शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पूरन लाल की मौत से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल है।

घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the love

Check Also

ओवरब्रिज के बाद बहेड़ी को मिलीं 9 सड़कों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार।

ओवरब्रिज के बाद बहेड़ी को मिलीं 9 सड़कों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार। …