Breaking News

गंजडुंडवारा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण और अहिरावण के पुतलों का हुआ दहन।

गंजडुंडवारा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण और अहिरावण के पुतलों का हुआ दहन।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर के हरनरायन इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अखण्ड प्रताप (विप्पू मुखिया) ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण और अहिरावण के विशाल पुतले धू-धू कर जल उठे। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा।

पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरनरायन इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचे। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसडीएम पटियाली सुशांत साबरें, गंजडुंडवारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम मोहम्मद नासिर, सीओ अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

पुतला दहन के बाद आकर्षक झांकियों और काली मंडल के साथ भगवान श्रीराम का विजय रथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचायती बाग पहुंची। इस दौरान युवा डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद देवमंच पर ‘श्री दिव्य रामलीला नाट्य कला ग्रुप’ के कलाकारों ने रावण और अहिरावण वध की लीला का मनमोहक मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

इस अवसर पर रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, महामंत्री सचिन गुप्ता, अमित कुमार चंद्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। दशहरा पर्व के आयोजन ने लोगों को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

ओवरब्रिज के बाद बहेड़ी को मिलीं 9 सड़कों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार।

ओवरब्रिज के बाद बहेड़ी को मिलीं 9 सड़कों की सौगात, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार। …