Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी महोत्सव, नन्हें-मुन्नों ने बिखेरे रंग।

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी महोत्सव, नन्हें-मुन्नों ने बिखेरे रंग।

आई एम खान 

बिसौली: नगर की प्रेम कॉलोनी में दही हांडी महोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस आयोजन में कॉलोनी के छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में नजर आए अक्षत गोयल ने अपनी मनमोहक लीलाओं से सभी का मन मोह लिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में निशांत गोयल, मोहित अग्रवाल, गौरव राजपूत, शुभ अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीमा गोयल, पारुल अग्रवाल, सारथी, श्वेता राजपूत, भावना, अंशी अग्रवाल, चित्रा अरोरा, माही, विधि, विवान, अयान, अरिहंत और प्रभव सहित कई गणमान्य लोग व बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक गिरफ्तार।

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक गिरफ्तार। मुबारक अली, संवाददाता …