Breaking News

शाहजहांपुर: चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

स्प्लेंडर बाइक, चांदी की पाजेब, पीतल-स्टील के बर्तन और नकदी बरामद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, पीतल-स्टील के बर्तन और 510 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 01 सितंबर को ग्राम खेड़ारठ निवासी संतोष पत्नी सीताराम ने गांव के कई घरों से कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नम्मू उर्फ हर्षित, मनफूल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने 03 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर बनखंडी पुलिया के पास घेराबंदी कर हर्षित उर्फ नम्मू पुत्र सतीश, निवासी ग्राम खेड़ारठ को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने गांव के घरों से चोरी करने की बात स्वीकार की तथा कुछ पीतल और स्टील के बर्तन फरीदपुर बाजार में बेचने की जानकारी दी। बरामद मोटरसाइकिल की पहचान गांव निवासी दीपक पुत्र सीताराम की बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इतेश तोमर, कांस्टेबल नवीन कुमार, शिव डागर और शुभम कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक गिरफ्तार।

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक गिरफ्तार। मुबारक अली, संवाददाता …