Breaking News

सहसवान के राजकीय महाविद्यालय में हुआ युवा संवाद, ‘एक पौधा मां के नाम’ के तहत हुआ पौधारोपण।

सहसवान के राजकीय महाविद्यालय में हुआ युवा संवाद, ‘एक पौधा मां के नाम’ के तहत हुआ पौधारोपण।

सहसवान (बदायूं)। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय सहसवान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व महाविद्यालय परिसर में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत इलायची, सीता अशोक और चम्पा के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं ब्रजप्रांत प्रचारक नरेंद्र, विभाग प्रचारक सुधांशु और महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जिला प्रचारक अशोक और नगर प्रचारक राहुल शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा गुलिस्तां द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण से ही समाज को सही दिशा देकर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। मुख्य वक्ता नरेंद्र ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली शक्ति है और देश के युवाओं की एकजुटता ही भारत को सशक्त बनाती है। विभाग प्रचारक सुधांशु ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए उनसे निरंतर संवाद जरूरी है, ताकि उनकी समस्याओं और विचारों को समझकर सही मार्गदर्शन किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं मन्तशा और अलैना ने युवाओं के दायित्वों एवं देश की वर्तमान समस्याओं पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नवीन ने किया, जबकि संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सौरभ नागर, डॉ. ब्रह्मस्वरूप सिंह, डॉ. सूर्य प्रताप गौतम और डॉ. टेकचंद सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार, रोदास और कमल आशीष का विशेष सहयोग रहा। वहीं विद्यार्थियों में वालंटियर शिवकांत, आश्विन वर्मा, कविता, तुलसी, मंजली, अंजलि और नेहा आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित …