Breaking News

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी, 12 सितंबर को होगा मुकदमों का निस्तारण।

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी, 12 सितंबर को होगा मुकदमों का निस्तारण।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे ने कचहरी परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, महासचिव राजेश अवस्थी, तमाम अधिवक्तागण और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह प्रचार वाहन पूरे जनपद में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले और बैंक से जुड़े विभिन्न विवादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर सुगमता से किया जाएगा।

जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के जरिए निस्तारण कराएं और इस बेहतरीन पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित …