Breaking News

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित, 7 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा।

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित, 7 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गांव पैगा स्थित स्कूल में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 7 सितंबर को बिसौली आ रहे सपा बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करना था। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संदेश को घर-घर तक पहुंचाए, ताकि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठन की आपसी एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है।

बैठक के दौरान आगामी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन को सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी गहन मंथन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. विवेक यादव, कल्याण सिंह यादव, इंद्रजीत भट्ट, नगर अध्यक्ष आमिर हुसैन, मेवाराम प्रधान, पंकज यादव, पाले अली, सूरज पाल सिंह, ढाकन सिंह, वीरेश प्रजापति, भूपेंद्र दिवाकर, राजीव यादव, अमित मथुरिया, नगर अध्यक्ष होराम सिंह, जयपाल सिंह यादव, हिमांशु पंडित, सुरेंद्र सागर, हरिकृष्ण मौर्य, बृजपाल सिंह, मो. सालिम, जफर खां, सरफराज खां, राजेश कुमार कोरी, धीरेंद्र मौर्य, भूरे सिंह सागर, फूलसिंह, विमल कुमार यादव और प्रेमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित …