Breaking News

बिसौली: सैदपुर की मस्जिद में हुआ मिलादुन्नबी और तौहीद की जिम्मेदारियों पर सेमिनार।

सैदपुर की मस्जिद में हुआ मिलादुन्नबी और तौहीद की जिम्मेदारियों पर सेमिनार।

आई एम खान 

बिसौली: कस्बा सैदपुर स्थित अहले हदीस मस्जिद में मिलादुन्नबी की हैसियत और अहले तौहीद की जिम्मेदारियों विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान हाफिज साजिद हतरवीं ने मुल्क और कौम की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ-ए-खआस कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत के साथ की गई। अपने संबोधन में मौलाना शमीम अहमद सल्फी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी तो उनके चाचा अबू लहब ने भी मनाई थी, लेकिन उन्होंने आप के बताए हुए अल्लाह के कलमे और तौहीद को कुबूल नहीं किया। इससे यह साफ जाहिर होता है कि असल ईमान केवल पैगंबर साहब की सीरत और तौहीद के रास्ते पर चलने से ही मुमकिन है।

कार्यक्रम में वक्ता रहीम दाद खान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अल्लाह की जात पर सच्चा ईमान और नबी की बताई गई तालीम व सीरत पर चलना ही वास्तविक ईमान है। हमें अपनी जिंदगी इस्लाम की तबलीग और हमेशा हक व सच्चाई के रास्ते पर कायम रहने में लगानी चाहिए।

इस सेमिनार और दुआ कार्यक्रम के दौरान हाजी रजीउद्दीन, हाफिज साजिद, अफजल खान, मुस्तफा खान, तसव्वर खान, असलम वारसी, जुनैद खान, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद इदरीस, तबरेज़ खान और नदीम खान सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …