Breaking News

बदायूं: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीबीए परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप कर अवलीन कालरा ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम रोशन।

बदायूं: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीबीए परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप कर अवलीन कालरा ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम रोशन।

बदायूं: शहर के मोहल्ला काजी टोला निवासी चरन जीत कालरा और नीलू कालरा की पुत्री अवलीन कालरा ने एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, बदायूं से बीबीए की पढ़ाई पूरी करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। अवलीन ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की बीबीए परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में टॉप कर जिला का गौरव बढ़ाया है।

विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के दौरान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अवलीन कालरा को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और सभी शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

अवलीन की इस शानदार सफलता पर एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की प्रबंध समिति, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा एक सम्मान समारोह आयोजित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि अवलीन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है और इससे पूरे संस्थान का मान बढ़ा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …