Breaking News

शाहजहाँपुर: महिला से छिनैती और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 350 रुपए बरामद।

शाहजहाँपुर: महिला से छिनैती और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 350 रुपए बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए महिला के साथ छिनैती, मारपीट और अभद्रता के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 350 रुपये नगद भी बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि नवेद उर्फ कासिफ और उसके साथियों ने महिला का रास्ता रोककर जबरदस्ती की, मारपीट और गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा उससे 700 रुपये छीन लिए थे।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नवेद उर्फ कासिफ (25 वर्ष), निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, थाना सदर बाजार को रिंग रोड आउटर पर सुभाष नगर से शहबाज नगर जाने वाले मार्ग से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से लूटी गई रकम में से 350 रुपये बरामद होने पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज सिंह और कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिन पर जिला ओलंपिक संघ ने किया राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान।

बदायूं: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिन पर जिला ओलंपिक संघ ने किया राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय …