Breaking News

बदायूं: राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान।

बदायूं: राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान।

बदायूं: राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत दिनांक 06 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सन्ध्या सक्सेना ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना का विकास करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज के निर्देशन में किया गया। अभियान में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …