Breaking News

शाहजहांपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को किया याद।

सपा कार्यालय में मनाई गई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को किया याद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित जिला सपा कार्यालय में पार्टी के महान चिंतक, दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की 94वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की, जिसमें उनके राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने अपने संबोधन में कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, बेबाक संघर्ष और समाजवादी विचारधारा के वास्तविक प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित रहा।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने गरीबों, किसानों, युवाओं और पिछड़ों की आवाज को हमेशा बुलंद किया। उनका आदर्श जीवन समाजवादी आंदोलन से जुड़े हर व्यक्ति के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक की तरह रहेगा।

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को निजी स्वार्थ के बजाय समाज सेवा, ईमानदारी और जनहित का सशक्त माध्यम बनाया। उनके विचार आने वाले समय में भी समाजवादी आंदोलन को ऊर्जा देते रहेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, लखन प्रताप सिंह, अवधेश कुमार पाल, सचिन दीक्षित, डॉ. जितेंद्र वर्मा, संतोष कुमार पाल, हफीज अंसारी, नाजिम फारुकी, डॉ. शोएब खान मुन्ना, तौसीफ हुसैन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …