Breaking News

बिसौली में धूमधाम से हुआ संत रविदास पावन माटी का स्वागत, भाजपा ने लिया समरसता का संकल्प।

बिसौली में धूमधाम से हुआ संत रविदास पावन माटी का स्वागत, भाजपा ने लिया समरसता का संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पवित्र माटी का नगर में भव्य आगमन हुआ। इस पावन माटी का स्थानीय मंदिरों में नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी श्रद्धा, आस्था और सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों—श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री शिव मंदिर (आसफपुर रोड), श्री साईं मंदिर, श्री ब्रह्मदेव वैनी महाराज मंदिर (बिल्सी रोड) और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (साहूकारा मोहल्ला) से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र माटी का वंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का एक महान प्रेरणास्रोत है। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में संत-महात्माओं का भी विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास के सपनों के समरस, समानतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण के संकल्प को एक बार फिर से दोहराया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ठा. रामवीर सिंह, आशीष गर्ग, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज शर्मा, रीतेश चौहान, बंटू पाठक, कृष्णा गुप्ता, सविता शर्मा, प्रतिभा सिंह, रेनू अग्रवाल, वैभव शर्मा, विकास, राहुल सिंह, अनीता शंखधार, विजय शर्मा, अमरपाल प्रजापति, रजत वार्ष्णेय, महेश शाक्य, राजेश भारद्वाज, हिमांशु सक्सेना, विमल भारद्वाज, आदेश गुप्ता, ज्ञानेश भारद्वाज, अरविंद अग्रवाल, दीपक चौहान, रूबी अग्रवाल, वीरपाल कवीर और क्रांति शाक्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …