Breaking News

बिसौली में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, गूंजे इमाम हुसैन की शहादत के नारे।

बिसौली में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, गूंजे इमाम हुसैन की शहादत के नारे।

आई एम खान 

बिसौली: नगर में शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का जुलूस पूरी शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को इमामबाड़ा कदीम में आयोजित मजलिस से हुई। मजलिस के बाद अंजुमन के सदस्यों द्वारा दर्दनाक नौहाख्वानी और मातम किया गया, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। इसके पश्चात पारंपरिक रूप से ‘आलम’ के साथ जुलूस की शुरुआत हुई, जिसमें हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों की महान कुर्बानियों को शिद्दत के साथ याद किया गया।

जुलूस के दौरान शहर में शांति, कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। जिला और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस धार्मिक और गमगीन माहौल के आयोजन में मो. रजा, सय्यद रजा, शाहिद रजा, मो. वसीम, अफरोज अब्बास, हसन इकबाल, जमाल इकबाल, साजिद अब्बास, अजहर अब्बास, इज्जत अली, इरफान अली, अता हुसैन, शावेज़ अब्बास, अब्बास जिया, फैसल, शीलू और आलिम अली सहित समुदाय के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …