Breaking News

बहेड़ी: स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स, बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प।

स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स, बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली/बहेड़ी। बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई और स्वच्छ आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बहेड़ी की ओर से शनिवार को वार्ड संख्या-06 स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित पानी और कचरा निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि दूषित पानी, संक्रमित या खुले में रखा भोजन और हाथों की ठीक से सफाई न करना डायरिया समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ धोने, साफ एवं सुरक्षित पेयजल पीने और घर के आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कचरे के सही प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए और कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर ही डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सिर्फ नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से कहा गया कि वे स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। बच्चों को घरों में कचरे का पृथक्करण, साफ पानी के इस्तेमाल और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे खुद गंदगी नहीं फैलाएंगे और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद बहेड़ी के अधिशासी अधिकारी, सफाई एवं खाद निरीक्षक, विद्यालय के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने नगर पालिका की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

Spread the love

Check Also

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण …