Breaking News

बरेली: गंगाजल लेकर बरेली लौटे कांवरिए, त्रिवटीनाथ मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक।

गंगाजल लेकर बरेली लौटे कांवरिए, त्रिवटीनाथ मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। सावन के दूसरे दिन बरेली में शिवभक्ति का रंग देखने को मिला। नाथ नगरी आदर्श कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु कछला घाट से गंगाजल लेकर शहर लौटे और त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

कांवरियों ने मंदिर में गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा की और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यात्रा में महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे तथा बुजुर्ग भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

आयोजकों के अनुसार नाथ नगरी आदर्श कांवर यात्रा की यह परंपरा पिछले 17 वर्षों से लगातार चली आ रही है। हर साल सावन में श्रद्धालु कछला घाट से गंगाजल लेकर बरेली पहुंचते हैं और प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

सावन के अवसर पर त्रिवटीनाथ मंदिर सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। शिवालयों में पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच पूरा शहर भक्तिमय नजर आ रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!