Breaking News

गंजडुंडवारा: साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, गंजडुंडवारा पुलिस ने पीड़ित को लौटाए 38 हजार रुपये।

साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, गंजडुंडवारा पुलिस ने पीड़ित को लौटाए 38 हजार रुपये।

गंजडुंडवारा (कासगंज)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से निकाली गई ₹38 हजार की रकम वापस करा दी।

जानकारी के मुताबिक थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नगला नैनसुख निवासी राजाराम के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एईपीएस प्रणाली का दुरुपयोग कर ₹38 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित को मामले की जानकारी होने पर उसने पुलिस से शिकायत की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कराई। पुलिस टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की, जिसके बाद पीड़ित की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।

रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित राजाराम और उनके परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार और कांस्टेबल सचिन कुमार चौहान की भी अहम भूमिका रही।

थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, आधार नंबर, ओटीपी, एटीएम पिन और बायोमेट्रिक जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …