Breaking News

शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और मुकरने वाला आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई।

शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और मुकरने वाला आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में अपने वादे से मुकर जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गत 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी साजिद (पुत्र स्व. इश्तियाक, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा, शाहजहांपुर) के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

सोमवार को वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोधीपुल से हथौड़ा की तरफ जाने वाले पुल के अंतिम छोर से दोपहर करीब 12:20 बजे आरोपी को दबोच लिया।

यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के निर्देशन में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण …

error: Content is protected !!