Breaking News

बरेली: डीएम कार्यालय के बाहर ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ का पोस्टर लेकर युवक ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में।

बरेली: डीएम कार्यालय के बाहर ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ का पोस्टर लेकर युवक ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई एक घटना का असर अब बरेली में भी देखने को मिला है। मंगलवार को बरेली जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर उस समय अचानक हलचल मच गई, जब एक युवक हाथ में एक कागज पर “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, जय हिंद, जय भारत” लिखकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। एलआईयू (LIU) कर्मी अमित कुमार ने तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूछताछ के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक की पहचान सचिन यादव (पुत्र रामवीर यादव, निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना सीबीगंज) के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन यादव की उम्र करीब 27 वर्ष है और वह इंटरमीडिएट पास है। वर्तमान में वह झुमका चौराहे से बरेली रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और वह शादीशुदा है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए युवक को पहले नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस युवक को आगे की विस्तृत पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह विरोध प्रदर्शन किस उद्देश्य और किन परिस्थितियों के चलते किया है।

बाइट- सचिन यादव, बरेली

 

 

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …