Breaking News

सहसवान: होम्योपैथी का कमाल, 21 दिन में बिना ऑपरेशन ठीक हुआ ‘प्लंजिंग रैनुला’ का जटिल मामला।

सहसवान: होम्योपैथी का कमाल, 21 दिन में बिना ऑपरेशन ठीक हुआ ‘प्लंजिंग रैनुला’ का जटिल मामला।

सहसवान, बदायूं। डॉ. राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल के कुशल होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने ‘बाएँ सबमैंडिब्यूलर प्लंजिंग रैनुला’ (Left Submandibular Plunging Ranula) से पीड़ित एक मरीज का सफल होम्योपैथिक उपचार कर उसे बिना किसी ऑपरेशन के स्वस्थ किया है।

मरीज को गर्दन के बाएँ हिस्से में 28 × 26 मिमी की बड़ी गाँठ के कारण गंभीर सूजन और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। छर्रा निवासी यह मरीज अपनी समस्या के समाधान के लिए डॉ. अमोल गुप्ता के पास पहुँची। डॉ. गुप्ता ने मरीज की विस्तृत केस-टेकिंग और शारीरिक व मानसिक लक्षणों का गहराई से विश्लेषण करने के बाद विशेष होम्योपैथिक औषधियों का चयन किया।

नियमित फॉलो-अप और सटीक उपचार के परिणामस्वरुप मात्र 21 दिनों में रैनुला पूर्णतः समाप्त हो गया। डॉ. अमोल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि होम्योपैथी में उपचार पूर्णतः व्यक्तिगत होता है और हर मरीज की प्रकृति के अनुसार दवाएं निर्धारित की जाती हैं। उन्होंने सलाह दी कि गर्दन या मुँह के नीचे किसी भी तरह की गाँठ होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!