Breaking News

शाहजहाँपुर: न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन, जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण।

शाहजहाँपुर: न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन, जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शाहजहाँपुर न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण और विधिक साक्षरता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने ‘कदम’ का पौधा रोपित कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार तृतीय ने ‘कचनार’ का पौधा लगाया, जबकि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) के प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने भी वृक्षारोपण किया। इनके अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार वर्मा, नेहा आनंद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह और प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह ने भी न्यायालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!