Breaking News

सहसवान की बेटी का नाम रोशन: ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, डीएम ने किया सम्मानित।

सहसवान की बेटी का नाम रोशन: ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, डीएम ने किया सम्मानित।

सहसवान, बदायूं। सहसवान के मोहल्ला चौधरी निवासी और पत्रकार आतिफ निसार (जेनूँ) की पुत्री ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ज़ायनाह की इस शानदार सफलता पर उन्हें अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार (आईएएस) और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ज़ायनाह की उपलब्धि की खबर मिलते ही सहसवान में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने विशेष रूप से आतिफ निसार के आवास पर पहुंचकर ज़ायनाह और उनके परिजनों को बधाई दी। ज़ायनाह की यह सफलता जिले के शीर्ष 10 टॉपर्स की सूची में दर्ज हुई है, जिसे सहसवान के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!