Breaking News

कासगंज: ‘दिशा’ बैठक में गूंजी सहावर की समस्याएं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए रखीं मांगें।

कासगंज: ‘दिशा’ बैठक में गूंजी सहावर की समस्याएं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए रखीं मांगें।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने कस्बे की बदहाल बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़ी गंभीर समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। बैठक के दौरान उन्होंने सहावर के निवासियों को पेश आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए ठोस प्रस्ताव पेश किए।

स्वास्थ्य और विद्युत व्यवस्था पर दिया जोर

अध्यक्ष नाशी खान ने सहावर के सरकारी अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग पर चिंता जताते हुए वहां दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण और एक महिला चिकित्सक (लेडीज डॉक्टर) की नियुक्ति की मांग की, ताकि गर्भवती महिलाओं को उपचार और ऑपरेशन के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कस्बे में नए पोल तो लगा दिए गए, लेकिन पुराने जर्जर पोल नहीं हटाए गए, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने इन पुराने पोलों को तत्काल रिप्लेस करने की मांग की।

जल निकासी, सड़क और अन्य सुविधाएं

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कस्बे के सर्वांगीण विकास के लिए निम्न प्रमुख मांगें भी रखीं:

जल निकासी: सोरों रोड पर स्थित मामू-भांजे की दरगाह के पास के तालाब का पानी बारिश के मौसम में मोहल्ला मुगल में भर जाता है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके स्थायी समाधान के लिए उन्होंने कस्बे से बाहर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण का प्रस्ताव रखा।

यातायात और जाम: कस्बे को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए लोधी नगरा से गंज रोड तक बाईपास निकालने और बस स्टॉप के लिए उचित जगह निर्धारित करने का आग्रह किया।

खेल और सड़कें: युवाओं के लिए स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध कराने और मुख्य बाजार, स्टेट बैंक चौराहे से बोंदर रोड तथा लोधी नगला चहका रोड तक नई सड़कों के निर्माण पर जोर दिया।

बैठक में उठाई गई इन महत्वपूर्ण समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक विचार करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!