Breaking News

सहसवान: फेसबुक पर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सभासद, कोतवाली में दी सामूहिक तहरीर।

सहसवान: फेसबुक पर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सभासद, कोतवाली में दी सामूहिक तहरीर।

सहसवान (बदायूं): नगर पालिका परिषद सहसवान के सभासदों ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। रविवार को सभी सभासद एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे और ‘सहसवान का आईना’ नामक फेसबुक आईडी के संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा।

कोतवाली में दी गई तहरीर में सभासदों ने आरोप लगाया है कि उक्त फेसबुक पेज के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां और सभी वार्ड सभासदों के विरुद्ध लगातार अश्लील, अपमानजनक और मर्यादाविहीन टिप्पणियां की जा रही हैं। सभासदों का कहना है कि इन पोस्टों के कारण निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक गरिमा को गहरी ठेस पहुँची है और नगर में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का अंदेशा है।

शिकायती पत्र के साथ सभासदों ने आपत्तिजनक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं। सभासदों ने मांग की है कि उक्त फेसबुक पेज के संचालक की पहचान कर साइबर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह के कृत्य करने का साहस न कर सके।

इस दौरान चन्द्रपाल मौर्य, तहसीन बेगम, मुन्नी देवी, ज़ुफर इक़बाल, मोहम्मद इनाम सहित करीब 12 से अधिक सभासद कोतवाली पहुँचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी छवि धूमिल करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोतवाली पुलिस ने सभासदों से शिकायती पत्र प्राप्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!