Breaking News

सहसवान: बसपा की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ और सेक्टर कमेटियों को मजबूत करने का संकल्प।

सहसवान: बसपा की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ और सेक्टर कमेटियों को मजबूत करने का संकल्प।

सहसवान (बदायूं): बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक स्थानीय जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली की एजेंसी पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली मंडल के प्रभारी जयपाल सिंह और मंडल प्रभारी आरपी त्यागी (एडवोकेट) ने शिरकत की।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रक्षपाल निवेश ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी चुनौतियों को देखते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था। मंडल प्रभारियों ने पार्टी की बूथ और सेक्टर कमेटियों को और अधिक सक्रिय एवं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का सक्रिय होना अनिवार्य है।

बैठक में उपस्थित जिला महासचिव अनुज पाल सिंह, विधानसभा प्रभारी डॉ. लेखराज सिंह और विधानसभा अध्यक्ष अनोखेलाल जाटव समेत अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाने पर चर्चा की। नेताओं ने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएं।

बैठक में करण सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह सागर, विधानसभा महासचिव दिनेश कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नगर अध्यक्ष गुलजार खान, सुरजीत सागर, महावीर बाल्मीकि, डॉ. सुभान अली, जाहाज़ेब अली, कौशर अली, बॉबी अंसारी, रमन सिंह, डॉ. कुमारपाल सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!