Breaking News

बदायूं: खाकी की ईमानदारी: म्याऊं पुलिस ने लौटाया गहनों से भरा बैग, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

खाकी की ईमानदारी: म्याऊं पुलिस ने लौटाया गहनों से भरा बैग, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

बदायूँ। थाना अलापुर क्षेत्र में बदायूँ पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। आंधी-बारिश के बीच ऑटो में छूटे सोने-चांदी के गहने और नगदी से भरा बैग पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला। अपना कीमती सामान वापस पाकर महिला की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

घटनाक्रम के अनुसार, 16 जून को ग्राम विशनपुरी निवासी श्रीमती मिथलेश पत्नी मुनेन्द्र अपने मायके ग्राम महरौली (थाना मूसाझाग) से बच्चों के साथ ऑटो में बैठकर अपनी ससुराल जा रही थीं। रास्ते में आंधी-बारिश के कारण अफरा-तफरी मची और म्याऊं उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन रखा था। घबराई हुई महिला ने तुरंत म्याऊं पुलिस चौकी पर सूचना दी।

चौकी प्रभारी की तत्परता लाई रंग

सूचना मिलते ही म्याऊं चौकी प्रभारी ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने रास्ते के रूट पर चल रहे ऑटो चालकों से संपर्क साधा और गहन छानबीन शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि कुछ ही देर में ऑटो चालक का पता चल गया और बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया। सामान सुरक्षित मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने बदायूँ पुलिस की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की।

एसएसपी ने किया सम्मानित

पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने चौकी प्रभारी की पीठ थपथपाई। एसएसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के प्रति तत्पर रहने के निर्देश दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!