Breaking News

कासगंज: एसपी ओ.पी. सिंह ने थाना गंजडुण्डवारा का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण पर दिया जोर।

कासगंज: एसपी ओ.पी. सिंह ने थाना गंजडुण्डवारा का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण पर दिया जोर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह ने बीती रात थाना गंजडुण्डवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों का गहन परीक्षण किया और फाइलों को अद्यावधिक रखने के साथ ही उनके व्यवस्थित रख-रखाव के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को भी परखा और उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के ग्राम बहारपुर में दर्ज मुकदमे के संबंध में गठित पुलिस टीमों के साथ एक समीक्षा बैठक की। गोष्ठी में उन्होंने विवेचना की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को मामले के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!