Breaking News

बिसौली: अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, छापेमारी में जब्त किए वाहन।

बिसौली: अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, छापेमारी में जब्त किए वाहन।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पर्यावरण को हो रहे गंभीर नुकसान और मिल रही लगातार शिकायतों के चलते तहसील प्रशासन ने खनन माफियाओं के विरुद्ध व्यापक अभियान छेड़ दिया है, जिससे अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

क्षेत्र के कई गांवों में कुछ लोगों की मिलीभगत से दिन-रात अवैध खनन का काला कारोबार चल रहा था, जहाँ शाम ढलते ही खनन माफियाओं का साम्राज्य सक्रिय हो जाता था। इस अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी के कड़े निर्देशों पर तहसील प्रशासन ने अचानक छापेमारी की। नायब तहसीलदार की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद खनन माफिया अपने वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए।

नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह एवं अमित चौधरी ने अलग-अलग स्थानों पर औचक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी मशीनों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के अड्डों की पैमाइश कराई जा रही है और इसका पूरा आकलन तैयार किया जा रहा है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील प्रशासन ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का पालन करते हुए अवैध खनन करने और कराने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!