Breaking News

लखीमपुर खीरी: फरधान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर को दबोचा, एसएसबी की मदद से मिली सफलता

लखीमपुर खीरी: फरधान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर को दबोचा, एसएसबी की मदद से मिली सफलता।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है।

बीते 6 जून को फरधान थाना क्षेत्र के निवासी गोमती प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी थी कि 5 और 6 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर खड़ी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच 7 जून को 3वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लखीमपुर खीरी के निरीक्षक मेघराज से पुलिस को सूचना मिली कि मरियाघाट क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिकायतकर्ता को साथ लिया और मौके पर पहुंचकर बाइक की शिनाख्त करवाई। बरामद मोटरसाइकिल और आरोपी को एसएसबी द्वारा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रंगीला नगर, कोतवाली सदर निवासी मुस्लिम खान के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव और उनकी टीम की इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। इस घटना का शीघ्र खुलासा होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!