Breaking News

बिसौली: होटल अग्निकांड में जान गंवाने वाले अग्रवाल परिवार के सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

बिसौली: होटल अग्निकांड में जान गंवाने वाले अग्रवाल परिवार के सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली। गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के आठ सदस्यों की होटल फ्लोरिश में लगी आग के दौरान हुई दर्दनाक मौत के बाद नगर में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए बुधवार को अग्रवाल समाज की ओर से श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने मृतकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है। पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए समाज के लोगों ने ईश्वर से परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। ज्ञात हो कि पीड़ित परिवार के सदस्य दिल्ली के मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती राधेश्याम अग्रवाल का हाल जानने आए थे और इसी दौरान वे होटल फ्लोरिश में ठहरे हुए थे, जहाँ भीषण आग लगने के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।

श्रद्धांजलि सभा में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रोटरी क्लब के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव पुनीत अग्रवाल, अमरदीप गर्ग, पुष्पेन्द्र नाथ गर्ग, शुभम गर्ग, आलोक गर्ग, अशोक अग्रवाल, पराग गोयल, जतिन अग्रवाल, केशव अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, अनमोल गर्ग व ध्रुव गर्ग सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!