Breaking News

शाहजहांपुर: ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन सख्त, बस समेत तीन वाहन सीज, यात्रियों को मिला रोडवेज का सहारा।

शाहजहांपुर: ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन सख्त, बस समेत तीन वाहन सीज, यात्रियों को मिला रोडवेज का सहारा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान में नियमों को ताक पर रखने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक निजी बस समेत तीन वाहनों को सीज किया गया, जबकि चार अन्य वाहनों का चालान काटा गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम और यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। अभियान के तहत शहर के बरेली मोड़ पर सघन चेकिंग के दौरान एक निजी बस को रोका गया, जिसमें क्षमता से अधिक करीब 150 यात्री सवार थे। बस में भारी अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने इसे तत्काल सीज कर अजीजगंज पुलिस चौकी खड़ा करवा दिया। बस सीज होने के बाद यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत तीन रोडवेज बसों की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक रवाना किया।

वहीं, खुटार क्षेत्र में भी परिवहन विभाग की टीम ने अपना अभियान जारी रखा। वहां कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड खनन वाहन और एक ओवरलोड ट्रक को जब्त किया गया। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चार अन्य वाहनों के चालान किए गए।

कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और चालकों को कड़े निर्देश दिए कि वे निर्धारित यात्री एवं भार क्षमता का ही पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!