Breaking News

कासगंज में हाथ भर जमीन के विवाद में खूनी खेल, ताऊ के बेटों ने चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला।

कासगंज में हाथ भर जमीन के विवाद में खूनी खेल, ताऊ के बेटों ने चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में हाथ भर जमीन के मामूली विवाद ने बेहद खूनी रूप ले लिया। मामूली जमीन के टुकड़े को लेकर तहेरे और चचेरे भाइयों के बीच ऐसा हिंसक संघर्ष हुआ कि एक युवक की बेरहमी से जान ले ली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि ताऊ के बेटों ने पुरानी रंजिश और जमीन पर कब्जे को लेकर लाठी-डंडों तथा राइफल की बट से हमला कर अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह सनसनीखेज मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला ढक का है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मृतक विपिन और उसके भाइयों का अपने ताऊ के बेटों से काफी समय से जमीन के एक छोटे से हिस्से को लेकर विवाद चला आ रहा था।

सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दबंगई दिखाते हुए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और राइफल की बटों से ताबड़तोड़ वार किए। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में 30 वर्षीय विपिन समेत उसके दो बड़े भाई गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग और परिजन आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन अभी घायलों को लेकर अलीगढ़ जा ही रहे थे कि रास्ते में ही जख्मों के ताव न सहते हुए विपिन ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिकंदरपुर वैश्य की पुलिस टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक विपिन के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दोनों घायल भाइयों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

फाइल फोटो 

बाइट: रविन्द्र, मृतक का बड़ा भाई ।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!