Breaking News

कासगंज में रफ्तार का कहर: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत।

कासगंज में रफ्तार का कहर: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ ईंटों से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक दुर्घटना में 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र जितेंद्र कासगंज शहर के वीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 6 का छात्र था। वह प्रतिदिन की तरह सुबह अपने घर से साइकिल द्वारा स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह किसी कार्यवश साइकिल से अमांपुर रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह केए पीजी कॉलेज के पास पहुँचा, तभी तेज रफ्तार ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, जैसे ही छात्र की मौत की खबर उसके घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!