Breaking News

कासगंज पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: भारी मात्रा में डायजापाम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार।

कासगंज पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: भारी मात्रा में डायजापाम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में अपराधियों और नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गंजडुंडवारा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 1 किलो से अधिक नशीले पाउडर (डायजापाम) के साथ दबोच लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर समसपुर बाईपास स्थित कब्रिस्तान पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने जाहिद कुरैशी और उसके भाई शादाब को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1 किलो 93 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसमें जाहिद कुरैशी के पास से 552 ग्राम और शादाब के पास से 541 ग्राम डायजापाम मिला। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी की जा रही थी।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जाहिद और शादाब (पुत्रगण नन्हे कुरैशी) ग्राम सुजावलपुर के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन दोनों भाइयों पर पहले से ही दर्जन भर से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। शादाब पर गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट सहित 11 मामले लंबित हैं, जबकि जाहिद पर एनडीपीएस एक्ट और गुंडा एक्ट सहित 13 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!