Breaking News

बदायूँ में पुलिस और लुटेरों के बीच तीखी मुठभेड़: सिपाही को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैर हुए छलनी।

बदायूँ में पुलिस और लुटेरों के बीच तीखी मुठभेड़: सिपाही को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैर हुए छलनी।

बदायूँ। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ से सनसनी फैल गई। छोटे सरकार की दरगाह के पीछे स्थित जंगल में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई आमने-सामने की फायरिंग में एक सिपाही और एक शातिर बदमाश घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि 27 अप्रैल को बाईपास पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने जैसे ही घेराबंदी शुरू की, बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर सीधा फायर झोंक दिया।

बदमाशों द्वारा की गई इस अचानक फायरिंग में सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी के हाथ में गोली जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोलियां शातिर बदमाश विकारुद्दीन उर्फ पप्पू के दोनों पैरों में जा लगीं। गोली लगते ही बदमाश मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया, हालांकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

घायल सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी और बदमाश विकारुद्दीन को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी विकारुद्दीन उर्फ पप्पू शातिर किस्म का अपराधी है और उसने अपने साथी के साथ मिलकर बीते 27 अप्रैल को बाईपास पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

बाइट – रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी बदायूँ

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!