Breaking News

कासगंज में आग का तांडव: झोपड़ी में लगी भीषण आग से दो पशुओं की मौत, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर झुलसे।

कासगंज में आग का तांडव: झोपड़ी में लगी भीषण आग से दो पशुओं की मौत, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर झुलसे।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के सहावर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाजनगर गाँव में भीषण गर्मी के बीच आग का कहर देखने को मिला, जहाँ अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस हृदयविदारक हादसे में झोपड़ी के भीतर बंधे दो पशुओं की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आग की लपटों से अपने आशियाने और मवेशियों को बचाने के प्रयास में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के समय आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद और दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में न केवल जानमाल का नुकसान हुआ, बल्कि झोपड़ी में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार की एक बाइक, एक विक्की, 30 बोरी आलू, चारपाइयां और तख्त सहित घर का सारा कीमती सामान जल गया है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं, वहीं बाजनगर में हुए इस हादसे के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …