Breaking News

बहेड़ी: गन्ना भुगतान को लेकर बढ़ा तनाव, बहेड़ी में आंदोलन की चेतावनी।

भुगतान में देरी से नाराज किसान, मंडियों में अव्यवस्था पर भी जताया आक्रोश। 

रिपोर्टर: मोहम्मद वसीम

बरेली/बहेड़ी। गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर बहेड़ी क्षेत्र में किसानों का आक्रोश तेज होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यूनियन पदाधिकारियों ने शुगर मिल प्रबंधन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मिल द्वारा भुगतान को लेकर किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने बताया कि मिल प्रबंधन ने 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई किश्त जारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर प्रशासन की निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है और इससे मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रदेश सचिव इरशाद अहमद ने केसर मिल को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो किसान “हल्ला बोल” आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं महासचिव ताहिर बाबा ने कहा कि एक ओर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, दूसरी ओर समितियों द्वारा खाद पर ब्याज वसूला जा रहा है, जिसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

मंडी व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। प्रदेश प्रवक्ता ज़ुबैर सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीद में सत्यापन और ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि तौल या पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली बंद नहीं हुई, तो मंडियों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और मिल प्रबंधन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो जिला स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ज़ुबैर सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही, प्रदेश सचिव इरशाद अहमद और महासचिव ताहिर बाबा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाइट- इरशाद अहमद प्रदेश सचिव

बाइट- मोहम्मद जुबैर प्रदेश प्रवक्ता

बाइट- अनुज ठाकुर युवा प्रदेश अध्यक्ष

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!