Breaking News

अंबेडकर स्मारक स्थल पर मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

अंबेडकर स्मारक स्थल पर मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

चहनियां, चंदौली। चहनियां ब्लॉक के पपौरा मोहनपुरवा में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं पुस्तकालय निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।

धरना समाप्ति के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी चंदौली के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सकलडीहा राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया को सौंपा। ज्ञापन में स्मारक स्थल पर प्रतिमा स्थापना के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रमेश राय ने स्मारक स्थल पर हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने पपौरा मौजा की कुछ जमीनों के आवंटन को निरस्त कर उन्हें ग्राम सभा की भूमि में दर्ज करने की भी मांग की। इसके अलावा एक अन्य भूमि को स्मारक एवं पुस्तकालय के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने की मांग उठाई, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।

समिति के अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि स्मारक निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर बाबा साहब के सम्मान की बात की जाती है, जबकि दूसरी ओर स्मारक निर्माण में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।

धरना प्रदर्शन में कॉमरेड रमेश राय, श्यामदेई, सुग्रीव राम, रीता चिरई, चंद्रप्रकाश भारती, अनिल कुमार, रामजन्म, कृष्णानंद, अमित कुमार, रमेश राम, पिंटू राम, कमलेश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!