Breaking News

फर्रुखाबाद: लालपुर पट्टी में तालाबों की बदहाली, गंदगी और जलकुंभी से ग्रामीण परेशान।

लालपुर पट्टी में तालाबों की बदहाली, गंदगी और जलकुंभी से ग्रामीण परेशान।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। ब्लॉक कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लालपुर पट्टी में स्थित तालाबों की हालत खराब होती जा रही है। गांव के तीनों तालाबों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और लंबे समय से सफाई न होने के कारण जलकुंभी फैल गई है, जिससे आसपास के हालात बिगड़ने लगे हैं।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही तालाबों में जमा गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो मच्छरों के लार्वा पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार तालाबों की हालत ऐसी हो गई है कि गंदा पानी गांव की गलियों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तालाबों की सफाई कराई जाए और जलकुंभी हटाकर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि गांव के हालात सामान्य हो सकें।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!