Breaking News

बलरामपुर: अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने बताया सप्लाई सामान्य।

अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने बताया सप्लाई सामान्य।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर फैली अफवाहों ने बुधवार सुबह शहर में अचानक हलचल बढ़ा दी। अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों में घबराहट का माहौल देखने को मिला।

शहर के वीर विनय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां वाहन चालकों की लाइनें दूर तक दिखाई दीं। लोगों ने संभावित कमी की आशंका में जरूरत से अधिक पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की और सभी अफवाहों को निराधार बताया। जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्द्रु ने कहा कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक घबराहट से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

बाइट:- बलरामपुर जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्द्रु

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!