Breaking News

बिसौली में ईद-उल-फितर पर गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, भाईचारे का संदेश।

बिसौली में ईद-उल-फितर पर गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, भाईचारे का संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) सतीश प्रेमी और पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर सतीश प्रेमी ने कहा कि ईद का त्योहार केवल एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे देश की साझा संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। पूजा-पद्धतियां भले अलग हों, लेकिन देश की उन्नति और खुशहाली के लिए सभी एकजुट हैं।

उन्होंने हाल ही में होली पर्व पर दोनों समुदायों द्वारा मिलकर उत्सव मनाने का जिक्र करते हुए कहा कि यही भारत की असली पहचान है। आज भी हिंदू समाज के लोग ईद की खुशियों में शामिल होकर सेवइयां बांट रहे हैं, जो सामाजिक एकता का मजबूत संदेश देता है।

इस दौरान काजी शाहनवाज खान, मशकूर खान, मशहूद खां हमदम, हनीफ कुरैशी, बब्बू खान, जाकिर खां, अफजल फारूकी, नगर पालिका सभासद बाबू फारूकी, राजा फिरोज, हमजा खान, इजहार खान, शकील फारूकी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!