Breaking News

ईदगाह में पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने बांटी मोहब्बत, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।

ईदगाह में पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने बांटी मोहब्बत, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।

रमाशंकर दीक्षित 

शाहजहांपुर। ईद-उल-फितर के अवसर पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

उन्होंने पारंपरिक अंदाज़ में लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है तथा सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान और मेलजोल बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

ईदगाह परिसर में मौजूद लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व एमएलसी ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता में है और ईद का पर्व नफरत को मिटाकर मोहब्बत फैलाने का संदेश देता है। गले मिलकर दी गई मुबारकबाद से पूरे माहौल में खुशियों और अपनत्व की झलक दिखाई दी।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!