Breaking News

बदायूं में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्वक सम्पन्न।

बदायूं में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्वक सम्पन्न।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। जनपद में 14 व 15 मार्च को आयोजित हो रही पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दास डिग्री कॉलेज तथा कोषागार स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की प्रथम पाली में कुल 4320 अभ्यर्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1282 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यर्थियों में से 3104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

प्रथम पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में 71.85 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!