Breaking News

मौजी नगला के अभिषेक यादव ने सिविल सर्विस परीक्षा में पाई 532वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

मौजी नगला के अभिषेक यादव ने सिविल सर्विस परीक्षा में पाई 532वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद कासगंज की तहसील पटियाली क्षेत्र के ग्राम मौजी नगला के होनहार युवा अभिषेक यादव ने सिविल सर्विस परीक्षा में 532वीं रैंक प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी मौजी नगला पहुंचकर अभिषेक यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अभिषेक के पिता बृज मोहन यादव और माता रेखा यादव को भी इस सफलता पर बधाई दी।

अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, परिश्रम और संस्कार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिषेक यादव की यह उपलब्धि पूरे जनपद कासगंज के लिए गर्व की बात है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि अभिषेक यादव एक मेहनती और प्रतिभाशाली युवा हैं, जिन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उम्मीद है कि वह अपने प्रशासनिक जीवन में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और ईमानदारी व निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक यादव की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस मौके पर रतनपुर फतियां के ग्राम प्रधान अभय सिंह यादव, मास्टर इंद्रजीत सिंह, मास्टर रामेश्वर दयाल, राम किशोर, प्रधान अनिल कुमार, अजय दरोगा, गया सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने अभिषेक यादव को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!