Breaking News

लखीमपुर खीरी: IGRS रैंकिंग में खीरी थाना फिर रहा नंबर-1, थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में 100% अंक।

IGRS रैंकिंग में खीरी थाना फिर रहा नंबर-1, थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में 100% अंक।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जिले का खीरी थाना एक बार फिर बेहतर कार्यप्रणाली के चलते IGRS शिकायत निस्तारण रैंकिंग में अव्वल रहा है। फरवरी 2026 की थाना स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में थाने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

शासन की प्राथमिकता वाले IGRS पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के कारण खीरी थाना लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से शिकायतों का समाधान किए जाने से थाना प्रदेश स्तर की रैंकिंग में भी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि IGRS रैंकिंग में खीरी थाना लगातार बेहतर स्थान हासिल कर रहा है।

इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है और खीरी थाना की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी थानाध्यक्ष निराला तिवारी की सक्रियता और जनसुनवाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे जनता के लिए राहत भरा कदम बताया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!