Breaking News

कासगंज: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख।

खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव बोंदर में खाना बनाते समय एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सबसे पहले घर में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा गेहूं, आटा, बर्तन, कपड़े, रजाई, गद्दे समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित राकेश कुमार के अनुसार इस अग्निकांड में उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!