Breaking News

कासगंज में सड़क हादसा: घायल युवक की उपचार के दौरान मौत।

कासगंज में सड़क हादसा: घायल युवक की उपचार के दौरान मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमांपुर क्षेत्र के बीनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राशिद कुरैशी को तत्काल परिजनों द्वारा आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक राशिद कुरैशी पुत्र नसरुद्दीन, निवासी निंधौली कला, जनपद एटा के रहने वाले थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

फाइल फोटो

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!