Breaking News

सहसवान: त्योहारों को लेकर पालिका ने कसी कमर, स्वच्छता व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।

त्योहारों को लेकर पालिका ने कसी कमर, स्वच्छता व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। आगामी होली और रमज़ान पर्व को शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागार में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री अब्दुल फ़रीद खान ने की, जिसमें सफाई नायक और वाहन चालक उपस्थित रहे।

बैठक में नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी सफाई निरीक्षक ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य करने और जिम्मेदारियों का समयबद्ध व ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में विशेष सतर्कता और अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कूड़ा उठान, नालों की सफाई और मुख्य मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है और इसमें सभी कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!